Site icon aapkikheti

Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही

Aam Pakane Ka Tarika-Aapkikheti.com

Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही

आम के मौसम की शुरुवात होने ही जा रही हैं , क्योंकि इस समय आम के पेड़ में छोटे छोटे बोर आने लगे हैं | जिसको देखते हुए आम की खेती करने वाले किसान भाई तरह तरह के उपाय अपनाना शुरू कर दिया हैं | पर जब फल बड़े हो जाते तो उनको पकाने के लिए हम अपने घर में अलग अलग तरह के उपाय करते हैं | चलिए जानते हैं इससे जुडी जानकारी हमारे ब्लॉग में जो आपको काफी मदत Aam Pakane Ka Tarika रेगा हमारे यूट्यूब से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे | 

जानिये Aam Pakane Ka Tarika

आम की फसल की तुड़ाई मई से शुरुवात होने लगती हैं, जिसमे अलग अलग किस्म की तुड़ाई होने लगती हैं | जैसे दशहरी , लगड़ा , अल्फांसो , नागपुरी आम , देशी आम और आदि किस्म | आम पकाने के लिए क्या करें और जाने इन सभी चीज़ों को प्रयोग करे जिससे आम जल्दी पक भी सकते हैं |

1.Carbide Se Aam Pakane Ka Tareeka 

आम को जल्दी पकाने के लिए आप कैल्शियम कार्बाइड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ,लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है| क्योंकि कैल्सियम कार्बाइड से पकाए जाने वाले आम खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। अगर बाजार से खरीदे गए आम बहुत जल्दी पक रहे हैं, तो हो सकता है कि उन पर कार्बाइड का इस्तेमाल किया गया हो। तो आप बाजार के आम को खाने कम करे और कच्चे आम को घर लाये

2. प्याज से आम पकाना

प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका

आम को आप प्याज की मदत से भी पका सकते हैं , जिसमे एक टोकरी या कंटेनर लें और उसमें कुछ प्याज रखें। फिर आपको अब कच्चे आमों को प्याज के साथ रखें और ढककर रख दें। प्याज से निकलने वाली गैस आम को जल्दी पकने में मदद करती है।कितने दिनों में पकता है? 3-4 दिनों में आम पूरी तरह पक सकते हैं।

3. कच्चे आम को अखबार में लपेटकर पकाना

आम को पकाने के लिए आम को एक-एक करके अखबार में लपेट कर रख ले जिसमे आपको सभी लपेटे हुए आमों को एक बर्तन या टोकरी में रख दें। क्योंकि अखबार आमों से निकलने वाली एथिलीन गैस को रोक कर रखता है, जिससे आम जल्दी पकते हैं।
अब आप ये जान न चाहेंगे की कितने दिनों में पकता है? 4-5 दिनों में आम पक जाते हैं।

4. चावल में दबाकर आम पकाना

कच्चे आम को आप चावल की बोरी या डिब्बे में आमों को दबाकर रख सकते हैं क्योंकि क्योंकि चावल में चीज़ों को पकाने की छमता अच्छी होती हैं | चावल के संपर्क में आने से आमों से निकलने वाली एथिलीन गैस नहीं भागती ,और वे जल्दी पकते हैं।
कितने दिनों में पकता है? 2-3 दिनों में आम पक सकते हैं।

5. सूती कपड़े में लपेटकर आम पकाना

इसके अलावा आप कच्चे आम को एक सूती कपड़े में लपेटकर भी पका सकते हैं। क्योंकि कपडा हवा को निकलने नहीं देता हैं | और इसे कमरे के सामान्य तापमान पर छोड़ दें , जिस से आम को जल्दी पकने में मदत मिलती हैं और फिर आप इसको आसानी से खा भी सकते हैं | कपडे में नमी बनाए रखना बडा अहम भी होता है, जिससे आम जल्दी पकते हैं। आम कितने दिनों में पकता है? 5-6 दिनों में आम पक सकते हैं।

6. केले या सेब के साथ रखकर आम पकाना

अगर आप कच्चे आम को पकाना चाहते हैं तो केले या सेब के साथ एक कागज़ या थैले में रखकर पका सकते हैं। क्योंकि केले और सेब से एथिलीन गैस निकलती है, जो आम को तेजी से पकाने में मदद करती है,पर आम कितने दिनों में पक जाता हैं 2-3 दिनों में आम पक सकते हैं।

Aam Ki Dekhbhal Kaise Karen

आम के पेड़ की देखभाल की बात करे तो आपको आम के पेड़ों को नियमित रूप से पानी प्रदान करते रहना हैं , जिसकी वजह से आम के पेड़ जल्दी बड़े होंगे और आप आम को खाने में कम दिन भी लगेंगे | आम के पेड़ों में बानी क्यारियों को खाद से और पानी से अच्छी तरह से भरे और रूखे सूखे पत्ते को हटा दे जिस से और पत्तों पर प्रभाव न पड़े | वही पानी के लिए बनाई गयी नाली को साफ़ करते रहे ,क्योंकि सूखे पत्तों के गिरने से पानी अच्छी तरह से सभी पेड़ों में नहीं पहुँच पता हैं जिससे पेड़ सूखने लगते हैं | Aam Ki Kheti 

5 FAQs about Aam Pakane Ka Tarika

  1. क्या कैल्शियम कार्बाइड से आम पकाना सुरक्षित है?
    नहीं, कैल्शियम कार्बाइड से आम पकाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट की समस्याएं और अन्य बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए प्राकृतिक तरीकों का उपयोग करना बेहतर है।

  2. घर पर आम जल्दी पकाने का सबसे सुरक्षित तरीका कौन सा है?
    प्याज, चावल, अखबार, सूती कपड़ा, या केले और सेब के साथ रखने जैसे प्राकृतिक तरीके सबसे सुरक्षित और प्रभावी माने जाते हैं।

  3. कौन सा तरीका आम को सबसे जल्दी पकाता है?
    चावल में दबाकर रखने और केले या सेब के साथ रखने से आम सबसे तेजी से, यानी 2-3 दिनों में पक सकते हैं।

  4. क्या सभी प्रकार के आम समान गति से पकते हैं?
    नहीं, अलग-अलग किस्मों के आम पकने की गति अलग होती है। दशहरी, अल्फांसो, लगड़ा आदि में पकने का समय थोड़ा अलग हो सकता है।

  5. आम को पकाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    • आमों को नियमित रूप से जांचें ताकि वे अधिक न पकें।
    • प्राकृतिक तरीकों को प्राथमिकता दें।
    • पकने की प्रक्रिया के दौरान आमों को सही तापमान और नमी में रखें।
Exit mobile version