Bajra ki kheti : जाने सर्दियों की इस प्रमुख फसल की खेती से जुडी बातें
बाजरा की खेती एक फायदेमंद खेती के रूप में किसानो को अच्छा मुनफा देती हैं , और साथ ही इसके उपाय भी कई सारे हैं जिस वजह से ठंडक आते आते सभी के घरों में बाजरा देखने को मिल जाता हैं | तो चलिए जानते हैं इस ब्लॉग से की आप अपने खेती में बाजरा की खेती कैसे कर सकते हैं | अगर आप हमसे जुड़ा रहना चाहते हैं , तो वेबसाइट की नोटिफिकेशन को ऑन कर दे जिस से आप को सभी जानकारी मिल सकते
जाने Bajra ki kheti की मुख्य बातों को
Bajra ki kheti क्या हैं ?
भारत में बाजरा की खेती बहुत अहम फसल हैं क्योंकि इसके बाजरे का प्रयोग सबसे अधिक सर्दियों में ही होता हैं | जिसमे लोग इसके आटे को कई अलग अलग तरह से प्रयोग करते हैं और बाजरा को मोटे अनाज के नाम से भी जाना जाता है |
बाजरा की खेती का समय
बाजरा की खेती का समय मुख्य रूप से जून से सितम्बर तक का होता हैं पर बुवाई का समय मानसून के जरिये निर्धारित किया जाता हैं | इसकी खेती में पानी की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती जिस वजह से ये इन महीनो में की जाती हैं ,और इसकी फसल अक्टूबर से दिसम्बर तक अच्छी तरह से पक जाती हैं फिर आप इसे काट सकते हैं | इसके अलावा कुछ इलाकों में बाजरा की बुवाई अक्टूबर के महीने में भी शुरुवात होती हैं |
बाजरा की खेती में मिटटी
इसकी खेती में सबसे अच्छी मिट्टी होती है हल्की रेतीली और दोमट मिटटी जो की बाजरा की फसल को अच्छी तरह से होने में मदत करती हैं , फसल में पानी को रुकने नहीं देती हैं क्योंकि इसमें ये गुण होता हैं | मिटटी का P.h स्तर 5. 5 से 7 तक होना चाहिए जिससे खेती में आपको फायदा मिल सके |
Bajra ki kheti ज्यादा कहाँ होती हैं
भारत में 85 % बाजरा की खेती राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, और मध्य प्रदेश होती हैं क्योंकि ये राज्य इसकी खेती के लिए अनुकूल परस्थिति प्रदान करते हैं |
बाजरा की खेती की जानकारी
बाजरा की खेती के करने से पहले बीज का आवश्यकता पड़ेगी जो आप पास की दुकान से एक नंबर वाला बीज ले ले और अगर बीज को ऑनलाइन लेना चाहते हैं तो यहाँ Click करें |
इसके बाद आप खेत को सही तरह से जाते फिर खेत में बाजरे के बीज की बुवाई करे और ध्यान रहे की बीज को 2 से 3 cm गहराई पर ही गाड़े जिस से वो अच्छी तरह से पैदावार दे सके | और 4 से 5 किलो बीज एक हेक्टेयर के लिए प्रयाप्त रहता हैं | बुवाई के बाद सिंचाई करन जरुरी होता हैं ,क्योंकि जिससे मिट्टी में बीज सही तरह से बिछ जाए और सिंचाई का ध्यान जरूर दे | समय समय पर खाद जरूर डाले और खरपतवार को आवश्य हटा दे जिस से खेती अच्छी तरह से पनप सके |
बाजरा की खेती में सरकारी सहायता
अगर खेती करना चाहते है पर उपयुक्त मात्रा में धन नहीं हैं तो सरकार के भी सब्ससडी दे रही हैं जिसकी मदत से आप खेती कर सकते हैं
1 हेक्टेयर में कितना बाजरा होता है ?
1 हेक्टेयर में बाजरा की खेती 15 से 20 क्विंटल तक प्राप्त होती हैं ,और सबसे पहले बीज की मात्रा पर जरूर ध्यान दे | 1 हेक्टेयर के लिए 5 किलो बीज तक डाले जिस से खेती सही मात्रा में सके |
1 बीघा में बाजरा कितना होता है?
एक बीघा में बाजरे की पैदावार कई कारकों पर निर्भर करती है, लेकिन औसतन लगभग 15 से 25 क्विंटल होती हैं | हाइब्रिड किस्मों से 20 क्विंटल या इससे अधिक प्रति एकड़ की पैदावार होती हैं | बात करे पैदावार की तो ये किस्म , मिट्टी की गुणवत्ता, खाद प्रबंधन और बुवाई के तरीकों जैसे तत्वों के कारण होता है |
बाजरा की खेती से लाभ
इसकी खेती में कम पानी की जरुरत होती हैं क्योंकि ये बरसात के ठीक बाद से बोना शरू हो जाता हैं इस वजह से इसमें नमी बानी रहती हैं | इसका एक फायदा हैं की आप इसे सूखे जगहों में पर भी आसानी से ऊगा सकते हैं| इसमे कीटनाशक और उर्वरक की कम आवश्यकता होती हैं ,जिस वजह से इसमें लगने वाली रकम काम रहती हैं जो कि किसानो के लिए अच्छी रहती हैं |
बाजरा की खेती कैसे करें
बाजरा की खेती के लिए सबसे पहले आपको दिए गए पॉइंट्स पर ध्यान दे जिससे आप बाजरा की खेती के बारे में और अधिक जानकारी पा सकेंगे :
- सबसे पहले बाजरा की खेती के लिए आपको ट्रेक्टर से खेत को पाटा करना पड़ेगा जिस से इसकी खेती में कोई परेशानी ना आये
- जिसके बाद खेती के लिए दोमट मिट्टी बाजरे की खेती के लिए सबसे अच्छी होती है , जहाँ इसकी खेती काफी अच्छे पैमाने पर देखने को मिलती हैं |
- खेती करने से पहले बीज बोने के समय पंक्ति से पंक्ति की दूरी 45 सेंटीमीटर और पेड़ से पेड़ की दूरी 15 सेंटीमीटर होनी चाहिए
- फसल अच्छी हो इसलिए खेत में उपयुक्त रूप से गोबर की खाद का प्रयोग करे जिस से खेती की उपजाऊ छमता बढ़ सके
- खेत में पानी ना भर सके इसलिए खेत में अच्छे से मेड बनाये , और पानी को बहार निकलने की जगह दे
Q1. बाजरा की खेती का सही समय कब होता है?
👉 बाजरा की बुवाई का समय मुख्य रूप से जून से सितम्बर तक होता है। मानसून की शुरुआत में इसकी बुवाई करना सबसे अच्छा माना जाता है।
Q2. बाजरा की खेती के लिए किस तरह की मिट्टी सबसे अच्छी होती है?
👉 हल्की रेतीली और दोमट मिट्टी बाजरा की खेती के लिए सबसे उपयुक्त होती है। मिट्टी का pH स्तर 5.5 से 7 के बीच होना चाहिए।
Q3. 1 हेक्टेयर खेती के लिए कितने बीज की जरूरत पड़ती है?
👉 1 हेक्टेयर बाजरा की खेती के लिए लगभग 4–5 किलो बीज पर्याप्त होता है।
Q4. 1 हेक्टेयर या 1 बीघा में औसतन कितनी पैदावार होती है?
👉 1 हेक्टेयर में औसतन 15–20 क्विंटल और 1 बीघा में 15–25 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है। हाइब्रिड किस्मों में यह और भी ज्यादा हो सकती है।
Q5. बाजरा की खेती से किसानों को क्या लाभ होता है?
👉 बाजरा कम पानी में भी अच्छी तरह उग जाता है, सूखे इलाकों में भी संभव है, इसमें कीटनाशक व उर्वरक की कम आवश्यकता होती है, और लागत कम लगने के कारण यह किसानों के लिए लाभकारी है।