aapkikheti

दुधारू गाय की नस्ल : जाने भारत में पाय जाने वाली गाय की नस्ल के बारे में

दुधारू गाय की नस्ल : जाने भारत में पाय जाने वाली गाय की नस्ल के बारे में

क्या आप जानते हैं गाय की नस्लों के बारे में जो सबसे अधिक दूध देती और ऐसी गाय के बारे में जो सबसे जायदा देने के लिए जानी जाती हैं और इसकी कीमत भी पूरे भारत में सबसे ज्यादा मानी जाती हैं तो जरूर पढ़िए हमारे दुधारू गाय की नस्ल ब्लॉग को जो आपको बताएगा इस से जुडी जानकारी और इसके अलावा आप और भी जानकारी जान पाएंगे|

Join Our Instagram Channel 

दुधारू गाय की नस्ल जाने गाय की इन किस्मो के बारे में

दुधारू गाय की नस्ल-Aapkikheti.com

साहीवाल गाय 

साहीवाल गाय की किस्म भारत और पाकिस्तान क्षेत्र में पाई जाने वाली किस्म हैं जो पंजाब के छेत्र में पाई जाती हैं | साहीवाल गाय की इस किस्म को मौसम के बदलाव से कोई परेशानी नहीं देखने को मिलती हैं | इसके दूध में फैट की मात्रा 4.5%और 5% तक रहती हैं | साहीवाल गाय का दूध उत्पादन 15 से 20 लीटर तक रहता हैं और अच्छे से देखभाल की जाए |

साहीवाल गाय की कीमत : इस गाय की कीमत ₹60,000 से ₹1,20,000 प्रति गाय, दूध देने की क्षमता और उम्र पर निर्भर करता है।

गिर गाय

 गिर गाय सबसे अच्छी गाय की किस्म मानी जाती हैं , और अगर पूछा जाए की भारत में गिर गाय की नस्ल कहां पाई जाती है तो इस गाय की किस्म राजस्थान और गुजरात के कुछ छेत्रों में पाई जाती हैं | इस गाय के दूध में फैट की मात्रा 4.5%और 5% तक रहती हैं | वही इसके साथ इसके दूध की मात्रा इसके पालन पोषण पर निर्भर करती हैं अगर आप अच्छे से चारा खिलाए तो इसका दूध उत्पादन 15 से 20 लीटर और अच्छे से पालन की जाए तो 25 लीटर भी होता हैं |

गिर गाय की कीमत :  इस गाय की कीमत ₹80,000 से ₹1,50,000 प्रति गाय। उच्च क्वालिटी की और ज्यादा दूध देने वाली गिर गाय ₹2 लाख तक भी बिक जाती है। Click Here

रेड सिंधी गाय

 रेड सिंधी गाय की यह नस्ल पाकिस्तान (सिंध) और भारत के कुछ हिस्सों में पाई जाती है, इसके दूध की मात्रा गिर और साहीवाल से थोड़ी कम होती है, लेकिन यह बहुत हार्डी और रोग प्रतिरोधक होती है।इसके अलावा अगर हम दूध में फैट की बात करे तो इसके दूध में फैट लगभग 4.5%–5%होता हैं और इस गाय का दूध उत्पादन 8–12 लीटर एक दिन का होता हैं

रेड सिंधी गाय की कीमत : इस गाय की कीमत आपको ₹50,000 से ₹90,000 तक मिलेगी

भारत में बकरी की नस्लें 

थारपारकर गाय

थारपारकर गाय की किस्म दो तरह से प्रयोग की जाती हैं , क्योंकि ये गाय आपको राजस्थान और सिंध क्षेत्र में पाई जाती है। यह मुख्य रूप से ड्यूल पर्पज दूध और खेती के लिए उपयोग होती है। ये गाय सूखे और गर्म वातावरण में आसानी से रह सकती है।इसके दूध में फैट लगभग 4%–4.5% और अगर देखभाल की बात करे तो दूध का उत्पादन 8–12 लीटर/दिन

थारपारकर गाय की कीमत

इस गाय की कीमत आपको ₹40,000 से ₹80,000 मिल जायेगी

भारत में सबसे छोटी गाय की नस्ल

भारत में सबसे छोटी गाय की नस्ल पुंगनूर है, जो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पाई जाती है. यह गाय कद में बहुत छोटी होती है और इसका दूध औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है.

भारत की सबसे अधिक दूध देने वाली गाय कौन सी है

भारत में सबसे अधिक दूध देने वाली गायों में गिर का गाय सबसे अधिक दूध देने वाली गाय मानी जाती हैं और ये गाय राजस्थान और गुजरात के कुछ छेत्रों में प्राप्त होती हैं | इस गाय का दूध का उत्पादन सबसे अधिक माना जाता हैं , जहाँ ये गाय 50 से 60 लीटर दूध एक दिन में देती हैं |

पुंगनूर गाय कितना दूध देती है

पुंगनूर गाय को सबसे छोटी गाय माना जाता हैं , और इस गाय को आंध्र प्रदेश के पुंगनूर में पाया जाता हैं | इस गाय के दूध की बात करे तो , ये 1 से लेकर 3 लीटर दूध देती हैं | इस गाय के दूध की बात करे तो , ये 1 से लेकर 3 लीटर दूध देती हैं |

सबसे महंगी गाय कौन सी है

दुनिया की सबसे महंगी गाय वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोवीस है, जो एक नेलोर नस्ल की गाय है। इस गाय को 4.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 40 करोड़ रुपये में बेचा गया था, और यह अब तक की सबसे महंगी गाय बन गई है |

क्या गाय के दूध में भैंस से ज्यादा फेट निकलता हैं

गाय के दूध में भैंस के अनुसार काम फैट रहता हैं और , जबकि जर्सी गाय का दूध अधिक ताकतवात और फैट वाला होता हैं | तब भी भैंस के दूध में ही फैट ज्यादा ही निकलता हैं

FAQ’S

1. भारत में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय कौन सी है?
भारत में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय गिर नस्ल की होती है, जो राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में पाई जाती है। सही देखभाल पर यह गाय 50 से 60 लीटर दूध प्रतिदिन दे सकती है।

2. भारत की सबसे छोटी गाय कौन सी है और वह कितना दूध देती है?
भारत की सबसे छोटी गाय पुंगनूर है, जो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पाई जाती है। यह गाय प्रतिदिन 1 से 3 लीटर दूध देती है।

3. साहीवाल गाय की कीमत और दूध उत्पादन कितना है?
साहीवाल गाय की कीमत ₹60,000 से ₹1,20,000 होती है और यह औसतन 15–20 लीटर दूध प्रतिदिन देती है, जिसमें फैट की मात्रा 4.5%–5% होती है।

4. रेड सिंधी गाय का दूध उत्पादन और कीमत कितनी है?
रेड सिंधी गाय प्रतिदिन 8–12 लीटर दूध देती है और इसकी कीमत ₹50,000 से ₹90,000 तक होती है।

5. दुनिया की सबसे महंगी गाय कौन सी है?
दुनिया की सबसे महंगी गाय वियाटिना-19 FIV मारा इमोवीस है, जो नेलोर नस्ल की है। इसे लगभग ₹40 करोड़ में बेचा गया था।

Exit mobile version