Close Menu
aapkikheti

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    गर्मी में फसल बचाने के उपाय : आसान देसी तरीके

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    aapkikheti
    Subscribe
    • मुख पृष्ठ
    • कृषि
      • जैविक
      • फसल
      • बागवानी
        • पुष्प
        • फल
        • सब्ज़ी
    • पशुपालन
      • गाय भैंस (Cow Buffalo Rearing)
      • पशु चारा(Animal Fodder)
      • बकरी पालन (Goat Farming)
      • मत्स्य पालन (Fisheries)
      • मुर्गी पालन (Poultry)
      • सूअर पालन (Piggery)
    • औषधीय पौधे
    • कृषि उपकरण
    • समाचार
    • सरकारी योजना
    • अन्य
      • कृषि एवं खाद्य मेले
      • खाद्य भंडारण और पैकेजिंग
      • कृषि शिक्षा
    • वेब कहानियाँ
    • हमारे बारे में
    • मैगजीन
    • संपर्क
    aapkikheti
    You are at:Home » Button Mushroom Farming : इसकी खेती बना सकती है आपको लखपति
    कृषि

    Button Mushroom Farming : इसकी खेती बना सकती है आपको लखपति

    AapkikhetiBy AapkikhetiSeptember 24, 2025Updated:September 25, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
    Button Mushroom Farming-Aapkikheti.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    Table of Contents

    Toggle
    • Button Mushroom Farming : इसकी खेती बना सकती है आपको लखपति
      • Button Mushroom Farming जाने उगाने के तरीके को
        • Button Mushroom Kya Hota
        • बटन मशरूम की खेती के मुख्य फायदे
        • मशरूम की खेती का प्रशिक्षण कहां मिलता है |
        • Button Mushroom Farming at Home
        • button mushroom price per kg
      • FAQ’s Button Mushroom Farming
        • बटन मशरूम की खेती घर पर भी की जा सकती है?
        •  बटन मशरूम की फसल कितने समय में तैयार होती है?
        •  बटन मशरूम की खेती के लिए कौन-सा कंपोस्ट या खाद इस्तेमाल किया जाता है?
        •  बटन मशरूम की खेती में कौन-सा तापमान और नमी जरूरी है?
        • बटन मशरूम की खेती से कितनी आमदनी हो सकती है?

    Button Mushroom Farming : इसकी खेती बना सकती है आपको लखपति

    बटन मशरुम फार्मिंग एक ऐसा तरीका हो सकता हैं , जिसकी मदत से आपकी आय दोगुनी हो सकती हैं क्योंकि इसके खेती के दाम काफी अच्छे मिलते हैं | जिसकी वजह से अभी के समय इसकी खेती लोग खेत में तो कर ही रहे हैं पर कुछ लोग तो इसकी खेती घर पर भी कर रहे हैं जिसको वो बाजार में बेचकर अच्छा सा पैसा कामा रहे हैं | तो चलिए जानते हैं Button Mushroom Farming से जुडी सभी जानकारियों को जो आपको काफी फायदा दे सकती हैं तो जरूर पढ़े हमारे इस इसकी खेती में काफी फायदे देगा | Follow this page  

    Button Mushroom Farming जाने उगाने के तरीके को

    Button Mushroom Kya Hota

    बटन मशरुम वो किस्म हैं जो खाने के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग की जाती हैं , और इसी के वजह से इसकी खेती काफी बड़े पैमाने पर किया जाता हैं | ये दुनिया में सबसे ज़्यादा खाया जाने वाला मशरूम है। इसका आकार छोटा, गोल और बटन जैसा होता है, इसलिए इसे बटन मशरूम कहते हैं, इसका रंग सफेद या हल्का क्रीम होता है। इसे सब्ज़ियों, सूप, पिज़्ज़ा, पास्ता और सलाद में खूब इस्तेमाल किया जाता है।

    बटन मशरूम की खेती के मुख्य फायदे

    •  कम जगह में अच्छा उत्पादन

    मशरूम की खेती खेतों के साथ साथ बल्कि कम जगह, या कमरे , शेड में भी की जा सकती है। इसके अलावा शेल्फ लगाकर छोटे क्षेत्र में भी बड़ी मात्रा में उत्पादन लिया जा सकता है।

    • कम कीमत में ज्यादा मुनाफा

    इसकी खेती शुरू करने में ज्यादा पूंजी की आवश्यकता नहीं होती , क्योंकि सिर्फ 1 क्विंटल कंपोस्ट से लगभग 15–20 किलो मशरूम का उत्पादन हो सकता हैं , जो मशरुम के उत्पादन के लिए काफी अच्छा हैं |

    • जल्दी तैयार होने वाली फसल

    बटन मशरूम की पौध केवल 30 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है, और सालभर में कई बार इसकी खेती करके अच्छी कमाई की जा सकती हैं |

    • बाजार में अधिक मांग

    बटन मशरुम का प्रयोग अच्छी मात्रा में होटल, रेस्टोरेंट, पिज़्ज़ा, पास्ता और फास्ट फूड इंडस्ट्री में किया जाता हैं , जिस वजह से आधुनिक समय में इसकी खेती अच्छे पैमाने पर करी जा रही हैं | साथ में घरेलू उपयोग के साथ-साथ इसका निर्यात भी बड़े स्तर पर किया जाता है।

    • सरकारी मदद और प्रशिक्षण

    किसानों और युवाओं को मशरूम की खेती के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी, ट्रेनिंग और तकनीकी सहायता भी दी जाती है।

    Gajar ki kisme blog

    मशरूम की खेती का प्रशिक्षण कहां मिलता है |

    मशरूम की खेती का प्रशिक्षण मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्रों , सरकारी कृषि विश्वविद्यालयों, और बागवानी प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा प्रदान किया जाता है | जहाँ सीखने वाले को सभी तरह की सुविधा और प्रशिक्षण दी जाती हैं , जिसमे सीखने वाले को बटन मशरुम के बीज को बोने से लेकर उसके तुड़ाई तक की प्रक्रिया बताई जाती हैं | जिसके माध्यम से अगर कोई इसकी खेती करता हैं तो काफी फायदा पा सकता हैं |

    Button Mushroom Farming at Home

    Button Mushroom Farming-Aapkikheti.com

    जरुरी चीज़ें

    गेहूं/धान का भूसा या तैयार कंपोस्ट जो केंचुआ खाद/गोबर खाद मिलाकर बना हो , इसके अलावा पॉलीथिन बैग, लकड़ी के बक्से या ट्रे, मशरूम का बीज (स्पॉन) , पानी का छिड़काव करने के लिए स्प्रे बोतल और थर्मामीटर और नमी मापने का यंत्र (अगर उपलब्ध हो)

    जगह का चुनाव

    मशरूम ठंडी और अंधेरी जगह पर अच्छी तरह से उगते हैं , इसके लिए अच्छा तापमान 18°C से 24°C और नमी: 70% से 80% होनी चाहिए पर ध्यान रहे जहाँ इसकी खेती कर रहे हैं तो उस जगह को सीधी धूप और तेज हवा से बचाएँ।

    कंपोस्ट/खाद तैयार करना

    इसके लिए खाद बनाने के लिए सूखे भूसे को 8–10 घंटे तक पानी में भिगो दें,उसके बाद बनाने वाली खाद में गोबर की खाद और थोड़ी जिप्सम मिलाएँ।फिर उसे 3–4 दिन तक इसे पलटते रहें ताकि खाद पूरी तरह तैयार हो जाए। सही खाद का पता अगर लगा रहे हो तो ऐसे करे हाथ में दबाने पर न ज्यादा गीली हो और न ही बहुत सूखी।

    बीज को कैसे डाले

    पॉलीथिन बैग या ट्रे में 3–4 इंच मोटी कंपोस्ट की परत बिछाएँ, फिर उस पर मशरूम के बीज (स्पॉन) समान रूप से छिड़कें। ऊपर से फिर हल्की कंपोस्ट की परत डाल दें

    कवक को फैलाये

    बीज डालने के बाद बैग/ट्रे को 18–22°C तापमान और 80% नमी वाले कमरे में रखें और करीब 15–20 दिनों में सफेद धागेनुमा कवक को पूरी सतह पर फैला दे |

    केसिंग मिट्टी डालना

    जब कंपोस्ट पर पूरी सफेद परत दिखाई देने लगे तो ऊपर से 1–1.5 इंच मोटी नम मिट्टी बिछा दें। क्योंकि इसकी मदत से मशरूम की कलियाँ निकलती हैं

    देखभाल कैसे करे

    नियमित रूप से हल्का पानी स्प्रे करें ताकि नमी बनी रहे, और कमरे में वेंटिलेशन बनाये रखे और ध्यान रखें सीधी धूप और अधिक पानी मशरूम को नुकसान पहुँचा सकता हैं |

    मशरुम की कटाई करे

    इसकी खेती के लिए 30–40 दिनों के भीतर छोटे-छोटे सफेद बटन निकलने लगेंगे , जब ये पूरी तरह गोल और सफेद दिखें तो धीरे-धीरे हाथ से तोड़ लें। कटाई सुबह या शाम के समय करना सबसे अच्छा रहता है।

    button mushroom price per kg

    FAQ’s Button Mushroom Farming

    बटन मशरूम की खेती घर पर भी की जा सकती है?

    हाँ, बटन मशरूम की खेती घर पर छोटे स्तर पर भी की जा सकती है। इसके लिए एक ठंडी और अंधेरी जगह, पर्याप्त नमी और सही तापमान की आवश्यकता होती है।

     बटन मशरूम की फसल कितने समय में तैयार होती है?

    बीज (स्पॉन) लगाने के 30–40 दिनों में पहली फसल तैयार हो जाती है। पूरी तरह विकसित बटन दिखाई देने पर इसे धीरे-धीरे तोड़कर काटा जा सकता है।

     बटन मशरूम की खेती के लिए कौन-सा कंपोस्ट या खाद इस्तेमाल किया जाता है?

    गेहूं/धान के भूसे को गोबर की खाद और जिप्सम के साथ मिलाकर तैयार किया गया कंपोस्ट सबसे अच्छा माना जाता है। यह मशरूम के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है।

     बटन मशरूम की खेती में कौन-सा तापमान और नमी जरूरी है?

    • आदर्श तापमान: 18°C से 24°C

    • आदर्श नमी: 70% से 80%

    • सीधी धूप और तेज हवा से बचाएँ।

    बटन मशरूम की खेती से कितनी आमदनी हो सकती है?

    कम जगह और कम निवेश में भी अच्छी फसल मिल सकती है। 1 क्विंटल कंपोस्ट से लगभग 15–20 किलो मशरूम प्राप्त हो सकता है। बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण यह बहुत लाभकारी व्यवसाय है।

    button mushroom farming Button Mushroom Farming at home button mushroom ki kheti kaise karen button mushroom ki kheti ke fayde button mushroom price per kg
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Telegram Email
    Previous ArticleAfeem Ki Kheti Ka licence और बीज कैसे मिलते हैं, जाने पूरी जानकारी
    Next Article Kanya Pujan 2025: जाने शुभ मुहूर्त , दिनांक और जरुरी कार्य
    Aapkikheti
    • Website

    Related Posts

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    April 23, 2026

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    April 22, 2026

    गर्मी में फसल बचाने के उपाय : आसान देसी तरीके

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    शीर्ष पोस्ट

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    April 23, 2026

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    April 22, 2026

    गर्मी में फसल बचाने के उपाय : आसान देसी तरीके

    April 21, 2026

    गर्मी में मिर्च की खेती कैसे करें, पूरा आसान तरीका

    April 20, 2026
    इसे मत चूको!
    कृषि April 23, 2026

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं, आसान तरीके जो सच में काम आते हैं फसल…

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    गर्मी में फसल बचाने के उपाय : आसान देसी तरीके

    गर्मी में मिर्च की खेती कैसे करें, पूरा आसान तरीका

    श्रेणियाँ

    • Featured
    • Featured Stories
    • Uncategorized
    • अन्य
    • एमपी न्यूज़
    • औषधीय पौधे
    • औषधीय पौधे
    • कृषि
    • कृषि उपकरण
    • कृषि एवं खाद्य मेले
    • कृषि शिक्षा
    • कृषि समाचार
    • खाद्य भंडारण और पैकेजिंग
    • गाय भैंस (Cow Buffalo Rearing)
    • जैविक
    • जैविक खेती
    • ट्रेंडिंग पोस्ट
    • पशुपालन
    • पुष्प
    • फल
    • फसल
    • बकरी पालन (Goat Farming)
    • बागवानी
    • मत्स्य पालन (Fisheries)
    • मुर्गी पालन (Poultry)
    • सब्ज़ी
    • सरकारी योजनाएँ

    अभी के पोस्ट

    हमारे बारे में
    हमारे बारे में

    Aapkikheti में आपका स्वागत है - टिकाऊ खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल की पैदावार को अधिकतम करने से संबंधित हर चीज के लिए आपका पसंदीदा मंच। हम पर्यावरण को संरक्षित करते हुए किसानों को स्वस्थ फसलें उगाने में मदद करने के लिए जैविक खेती, स्मार्ट सिंचाई और नवीन तरीकों पर विशेषज्ञ सलाह प्रदान करते हैं।

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    हमारी पसंद

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    गर्मी में फसल बचाने के उपाय : आसान देसी तरीके

    सबसे लोकप्रिय

    Sitafal ki kheti कैसे करें ?

    February 2, 2023

    Neem एक Fayde अनेक किसान का अनुभव

    December 7, 2023

    अफ़ीम की खेती कैसी होती है ?अफ़ीम की खेती का लाइसेंस,कमाई

    December 8, 2023
    © 2026 Aapkikheti. Designed by Mobdigital.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version