Close Menu
aapkikheti

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Sunflower Farming: कैसे पाए सबसे अच्छी किस्म से भारी मुनाफा जाने अभी

    Garadu Ki Kheti 2025 : गराडू है सर्दियों के मौसम का खास फल 

    सर्दियों में पशुओं की देखभाल कैसे करें: जाने तरीके पशुओं को सर्दियों से बचाने के

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    aapkikheti
    Subscribe
    • मुख पृष्ठ
    • कृषि
      • जैविक
      • फसल
      • बागवानी
        • पुष्प
        • फल
        • सब्ज़ी
    • पशुपालन
      • गाय भैंस (Cow Buffalo Rearing)
      • पशु चारा(Animal Fodder)
      • बकरी पालन (Goat Farming)
      • मत्स्य पालन (Fisheries)
      • मुर्गी पालन (Poultry)
      • सूअर पालन (Piggery)
    • औषधीय पौधे
    • कृषि उपकरण
    • समाचार
    • सरकारी योजना
    • अन्य
      • कृषि एवं खाद्य मेले
      • खाद्य भंडारण और पैकेजिंग
      • कृषि शिक्षा
    • वेब कहानियाँ
    • हमारे बारे में
    • मैगजीन
    • संपर्क
    aapkikheti
    You are at:Home » Chane ki Kaise Hogi Bumper Paidavar
    कृषि

    Chane ki Kaise Hogi Bumper Paidavar

    AapkikhetiBy AapkikhetiDecember 15, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
    Chane ki Kaise Hogi Bumper Paidavar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    Chane ki Kaise Hogi Bumper Paidavar – चने की टॉप 5 किसमो से होगी बंपर पैदावर

    रबी फसलों की बुवाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों को अच्छी किस्म के बीजों की आवश्यकता होती है ताकि बेहतर पैदावार हो सके। रबी फसलों की बहुत सी अधिक उत्पादन देने वाली किस्में हैं जिसकी जानकारी किसानों को होनी चाहिए। रबी फसलों की किस्मों के क्रम में आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसान भाइयों को चने की अधिक उत्पादन देने वाली टॉप 5 किस्मों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    जानिये :- Chane ki Kaise Hogi Bumper Paidavar

    चने की नई किस्म जे.जी 12 वैज्ञानिकों ने सीड हब परियोजना के अन्तर्गत जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा चना की नई अधिक उत्पादन देने वाली किस्म विकसित की है। ये किस्म उकठा निरोधक प्रजाति से विकसित की गई है। चने की इस नई किस्म से करीब 22-25 क्विटल प्रति हैक्टेयर तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। ये किस्म उकठा रोग प्रतिरोधी किस्म है। चने की इस नई किस्म का बीज कृषि विज्ञान केंद्र-कुंडेश्वर रोड टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से प्राप्त किया जा सकता है।

    चने की विजय किस्म चने की विजय किस्म जल्दी एवं देरी से दोनों समय में बोई जा सकती है। इस किस्म की बुवाई का समय अक्टूबर से नवंबर में के मध्य करना अच्छा माना जाता है। ये अन्य किस्मों की अपेक्षा जल्दी पककर तैयार हो जाती है। सिंचित क्षेत्र में इसकी फसल 105 दिन और असिंचित क्षेत्र में इसकी फसल 90 तैयार हो जाती है। इसमें फूल आने की अवधि 35 दिनों की होती है। चने की यह किस्म सूखा सहन में समर्थ है।

    चने की एच.सी-5 किस्म चने की ये किस्म भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के करनाल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की ओर से विकसित की गई है। इस किस्म को नवंबर माह में तापमान कम होने पर बोया जाता है। किसान भाई 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक इसकी बुवाई कर सकते हैं। सामान्यतः इस किस्म की बुवाई के लिए करीब 27° या इससे कम तापमान बेहतर माना जाता है। इस किस्म के पौधे में 50 से 55 दिन की अवधि में फूल आने शुरू हो जाते हैं। ये किस्म करीब 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है। यह किस्म भी अधिक उत्पादन देती है। किसान बीज उपचार, खरपतवार नियंत्रण, उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण, सिंचाई प्रबंधन तथा पाले की सुरक्षा आदि क्रियाएं करके इसका उच्च उत्पादन प्राप्त कर सकता है। चने की विशाल किस्म चने की इस किस्म का आकार बड़ा और गुणवत्तापूर्ण होता है। ये चने की सर्वश्रेष्ठ किस्म मानी जाती है। इस किस्म की बुवाई का समय 20 अक्टूबर से नवंबर का प्रथम पखवाड़ा तक बताया गया है। चना की विशाल किस्म 110 से 115 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसमें फूल आने का समय 40 से 45 दिन का होता है। चने की इस किस्म से करीब 35 क्विटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

    चने की (दिग्विजय) फुले 9425-5 किस्म : चने की ये किस्म फुले कृषि विश्वविद्यालय राहुरी द्वारा विकसित की गई है। ये किस्म अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों में शुमार है। इस किस्म की बुवाई का समय अक्टूबर से नवंबर के मध्य का होता है। चने की यह किस्म 90 से 105 दिन पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म से अधिकतम 40 क्विटल प्रति हैक्टेयर तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। चने की खेती में ध्यान रखने चने की खेती में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इसकी बेहतर पैदावार प्राप्त की जा सकती है। चने की खेती में जो बाते ध्यान रखनी चाहिए उनमें से खास बातों को हम नीचे बता रहे हैं। चने की खेती के लिए अच्छे जल निकास वाली हल्की दोमट मिट्टी उपयुक्त रहती है। इसमें मिट्टी का पीएच मान 6.6-7.2 बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए अम्लीय एवं ऊसर भूमि अच्छी नहीं मानी जाती है।

    • चने की अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए असिंचित व सिंचित क्षेत्र में चने की बुवाई अक्टूबर प्रथम और द्वितीय पखवाड़े में करना अच्छा रहता है। वहीं जिन खेतों में उकटा का प्रकोप अधिक होता है वहां इसकी बुवाई देरी से करना लाभदायक रहता है। चने के बीजों की बुवाई गहराई में करनी चाहिए ताकि कम पानी में भी इसकी जड़ों में नमी बनी रहे। सिंचित क्षेत्र में 5-7 सेमी व बारानी क्षेत्रों में सरंक्षित नमी को देखते हुए 7-10 सेमी गहराई तक बुवाई की जा सकती है। चने की बुवाई हमेशा कतार में करनी चाहिए। इससे खरपतवार नियंत्रण, सिंचाई, खाद व उर्वरक देने में आसानी होती है। देशी चने की बुवाई करते समय कतार से कतार की दूरी 30 सेमी तथा काबुली चने की बुवाई में कतार से कतार की दूरी 30-45 सेमी रखना चाहिए।

    चने की फसल में जड़ गलन व उखटा रोग की रोकथाम के लिए 2.5 ग्राम थाईरम या 2 ग्राम मैन्कोजेब या 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करके बीजों की बुवाई करनी चाहिए। वहीं जिन क्षेत्रों में दीमक का प्रकोप अधिक होता है। वहां 100 किलो बीज को 600 मिली क्लोरोपायरीफॉस 20 ईसी से बीज को उपचारित करके बीजों की बुवाई करनी चाहिए। बीजों को सदैव राइजोबियम कल्चर से उपचारित करने के बाद ही बोना चाहिए। चने की फसल में जहां सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो वहां बुवाई के 40-45 दिन बाद इसकी पहली सिंचाई करनी चाहिए। इसकी दूसरी सिंचाई फलियां बनते समय करीब 60 दिन बाद की जा सकती है। इस बात का ध्यान रखे सिंचाई सदैव हल्की ही करें क्योंकि ज्यादा सिंचाई से फसल पीली पड़ जाती है। पौधों की बढ़वार अधिक होने पर बुवाई के 30-40 दिन बाद पौधे के शीर्ष भाग को तोड़ देना चाहिए। ऐसा करने से पौधों में शाखाएं अधिक निकलती है व फूल भी अधिक आते हैं, फलियां भी प्रति पौधा अधिक आती है। जिससे पैदावार अधिक प्राप्त होती है। पर इस बात का ध्यान रखें कि नीपिंग कार्य फूल वाली अवस्था पर कभी भी नहीं करें। इससे उत्पादन पर विपरित असर पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Telegram Email
    Previous Articleघरेलू भण्डारण में सुरक्षा के श्री उपाय एवं रोकथाम
    Next Article Surajmukhi ki kheti Kaise ki Jaati Hai
    Aapkikheti
    • Website

    Related Posts

    Sunflower Farming: कैसे पाए सबसे अच्छी किस्म से भारी मुनाफा जाने अभी

    October 13, 2025

    Garadu Ki Kheti 2025 : गराडू है सर्दियों के मौसम का खास फल 

    October 13, 2025

    Aalu mein lagne wale rog : खेती बर्बाद कर देते हैं आलू ये रोग

    October 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    शीर्ष पोस्ट

    Sunflower Farming: कैसे पाए सबसे अच्छी किस्म से भारी मुनाफा जाने अभी

    October 13, 2025

    Garadu Ki Kheti 2025 : गराडू है सर्दियों के मौसम का खास फल 

    October 13, 2025

    सर्दियों में पशुओं की देखभाल कैसे करें: जाने तरीके पशुओं को सर्दियों से बचाने के

    October 11, 2025

    Aalu mein lagne wale rog : खेती बर्बाद कर देते हैं आलू ये रोग

    October 10, 2025
    इसे मत चूको!
    पुष्प October 13, 2025

    Sunflower Farming: कैसे पाए सबसे अच्छी किस्म से भारी मुनाफा जाने अभी

    Sunflower Farming: कैसे पाए सबसे अच्छी किस्म से भारी मुनाफा जाने अभी आज के समय…

    Garadu Ki Kheti 2025 : गराडू है सर्दियों के मौसम का खास फल 

    सर्दियों में पशुओं की देखभाल कैसे करें: जाने तरीके पशुओं को सर्दियों से बचाने के

    Aalu mein lagne wale rog : खेती बर्बाद कर देते हैं आलू ये रोग

    श्रेणियाँ

    • Featured
    • Featured Stories
    • Uncategorized
    • अन्य
    • एमपी न्यूज़
    • औषधीय पौधे
    • औषधीय पौधे
    • कृषि
    • कृषि उपकरण
    • कृषि एवं खाद्य मेले
    • कृषि शिक्षा
    • कृषि समाचार
    • खाद्य भंडारण और पैकेजिंग
    • गाय भैंस (Cow Buffalo Rearing)
    • जैविक
    • जैविक खेती
    • ट्रेंडिंग पोस्ट
    • पशुपालन
    • पुष्प
    • फल
    • फसल
    • बकरी पालन (Goat Farming)
    • बागवानी
    • मत्स्य पालन (Fisheries)
    • मुर्गी पालन (Poultry)
    • सब्ज़ी
    • सरकारी योजनाएँ

    अभी के पोस्ट

    हमारे बारे में
    हमारे बारे में

    Aapkikheti में आपका स्वागत है - टिकाऊ खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल की पैदावार को अधिकतम करने से संबंधित हर चीज के लिए आपका पसंदीदा मंच। हम पर्यावरण को संरक्षित करते हुए किसानों को स्वस्थ फसलें उगाने में मदद करने के लिए जैविक खेती, स्मार्ट सिंचाई और नवीन तरीकों पर विशेषज्ञ सलाह प्रदान करते हैं।

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    हमारी पसंद

    Sunflower Farming: कैसे पाए सबसे अच्छी किस्म से भारी मुनाफा जाने अभी

    Garadu Ki Kheti 2025 : गराडू है सर्दियों के मौसम का खास फल 

    सर्दियों में पशुओं की देखभाल कैसे करें: जाने तरीके पशुओं को सर्दियों से बचाने के

    सबसे लोकप्रिय

    Sitafal ki kheti कैसे करें ?

    February 2, 2023

    Neem एक Fayde अनेक किसान का अनुभव

    December 7, 2023

    अफ़ीम की खेती कैसी होती है ?अफ़ीम की खेती का लाइसेंस,कमाई

    December 8, 2023
    © 2025 Aapkikheti. Designed by Mobdigital.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version