Close Menu
aapkikheti

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही

    BPL Card Ke Fayde: जाने कार्ड से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

    Jamun Khane Ke Fayde : शरीर को बनाएंगे तंदरुस्त जामुन के ये फायदे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    aapkikheti
    Subscribe
    • मुख पृष्ठ
    • कृषि
      • जैविक
      • फसल
      • बागवानी
        • पुष्प
        • फल
        • सब्ज़ी
    • पशुपालन
      • गाय भैंस (Cow Buffalo Rearing)
      • पशु चारा(Animal Fodder)
      • बकरी पालन (Goat Farming)
      • मत्स्य पालन (Fisheries)
      • मुर्गी पालन (Poultry)
      • सूअर पालन (Piggery)
    • औषधीय पौधे
    • कृषि उपकरण
    • समाचार
    • सरकारी योजना
    • अन्य
      • कृषि एवं खाद्य मेले
      • खाद्य भंडारण और पैकेजिंग
      • कृषि शिक्षा
    • वेब कहानियाँ
    • हमारे बारे में
    • संपर्क
    aapkikheti
    You are at:Home » Ajwain ki kheti : कीजिये इसकी खेती और पाइये बड़ा लाभ
    कृषि

    Ajwain ki kheti : कीजिये इसकी खेती और पाइये बड़ा लाभ

    AapkikhetiBy AapkikhetiNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
    Ajwain ki kheti Aapkikheti.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    Table of Contents

    Toggle
    • Ajwain ki kheti : कीजिये इसकी खेती और पाइये बड़ा लाभ
      • 1. अजवाइन की खेती कैसे करें
      • 2. अजवाइन की बुवाई का समय
      • 3. अजवाइन की खेती के लिए मिट्टी
      • 4. अजवाइन की खेती के लिए जलवायु
      • 5. अजवाइन के बीजों की बुवाई और पौधों की रोपाई
      • 6. अजवाइन के पौधे की देखभाल
      • 7. खरपतवार नियंत्रण
      • 8. सिंचाई
      • 9. कटाई
      • 10. अजवाइन की उन्नत किस्में
      • 11.अजवाइन की खेती के फायदे

    Ajwain ki kheti : कीजिये इसकी खेती और पाइये बड़ा लाभ

    अजवाइन, जिसे carom seeds के नाम से भी जाना जाता है , यह एक बहुत ही लाभदायक मसाला है। जिसका उपयोग घरेलू इलाज और खाना पकाने में किया जाता है है। Ajwain ki kheti व्यवसायिक तौर पर करना किसानों के लिए अच्छा व्यापार हो सकता है। यह खेती उन इलाको में की जा सकती है जंहा सूखा और अर्ध-शुष्क जलवायु हो | इस लेख में हम जानेंगे अजवाइन की खेती के बारे में

    Ajwain ki kheti Aapkikheti.com

    1. अजवाइन की खेती कैसे करें

    Ajwain ki kheti  करने के लिए सबसे पहले जगह का चयन करना होता है जहां अच्छी धूप मिलती हो और पानी का अच्छा प्रबंध हो। अजवाइन के बीज को सीधा खेत में बोया जा सकता है या नर्सरी में पहले छोटे पौधे उगाए जा सकते हैं और फिर उन्हें खेत में रोपित किया जा सकता है। यह एक कम पानी वाली फसल है जो सूखी मिट्टी में अच्छे से उगती है।

    2. अजवाइन की बुवाई का समय

    अजवाइन की बुआई का उचित समय अक्टूबर के महीने में होता है जब मौसम हल्का ठंडा होता है। अक्टूबर-नवंबर के दौरान बीज अच्छे से अंकुरित होते हैं और पौधे की वृद्धि अच्छी होती है। कहीं-कहीं इसे दिसंबर तक भी बोया जा सकता है।

    3. अजवाइन की खेती के लिए मिट्टी

    अजवाइन की खेती के लिए मिट्टी का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। बालुई दोमट और चिकनी दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे अच्छी होती है। मिटी का पीएच 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। मिट्टी की अच्छी जल निकासी होनी चाहिए ताकि पानी जमा न हो, क्योंकि अजवाइन पौधे पानी जमा होने के कारण खराब हो सकते हैं

    4. अजवाइन की खेती के लिए जलवायु

    अजवाइन की खेती के लिए सूखे और अर्ध-शुष्क जलवायु सबसे उपयुक्त होती है। यह फसल मध्यम तापमान में अच्छी तरह से उगती है। अजवाइन के पौधे को अत्यधिक गर्मी या अधिक ठंड की जरूरत नहीं होती। तापमान लगभग 15°C से 25°C के बीच होना चाहिए।

    5. अजवाइन के बीजों की बुवाई और पौधों की रोपाई

    अजवाइन के बीज सीधे खेत में बोये जा सकते है या फिर नर्सरी में पौधे तैयार करके उन्हें खेत में रोपा जा सकता है | सीधा बीज डालने के लिए , बीज को 1.5-2 सेमी गहरा बोया जाता है। बीजन की बीच की दूरी 30-40 सेमी होनी चाहिए ताकि पौधे को विकास के लिए जगह मिल सके।

    6. अजवाइन के पौधे की देखभाल

    Ajwain ki kheti Aapkikheti.com

    अजवाइन के पौधो को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से देखभाल करनी होती है। नई खिलती हुई पत्तियों का ध्यान रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर नीम का तेल या जैविक कीटनाशकों का उपयोग करना चाहिए। पौधो को समय पर पानी देना जरूरी है पर पानी की अधिकता से बचना चाहिए।

    7. खरपतवार नियंत्रण

    खेत में अजवाइन के पौधों के आस-पास के पौधों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि फसल उगने पर रोक लग सकती है, जो पौधों के विकास को रोक सकता है। खरपतवार को हाथ से या मैन्युअल रूप से निकाला जा सकता है या रासायनिक जड़ी-बूटियों का उपयोग भी किया जा सकता है। लेकिन, केमिकल उपयोग में ध्यान रखना चाहिए कि यह पौधों को नुक्सान न पहुचाये |

    8. सिंचाई

    Ajwain ki kheti में सिंचाई की जरूरत कम होती है। पौधों की सिंचाई फसल की अवस्‍था के हिसाब से की जाती है। बीजों के अंकुरण के दौरान, 3-4 बार पानी देना चाहिए, लेकिन पौधे बड़े होने पर सिंचाई की अवधि कम हो जाती है। सूखी परिस्थितियों में हर 10-12 दिन में पानी देना उचित होता है।

    9. कटाई

    अजवाइन के पौधे की कटाई लगभग 4-5 महीने बाद की जा सकती है जब फसल पूरी तरह पक जाती है। पौधे के फूल और पतियों का रंग भूरा होने लगे तब समझा जाता है कि फसल तैयार है। अजवाइन के बीजों को सफेद होने पर काट कर सुखा लेना चाहिए।

    10. अजवाइन की उन्नत किस्में

    अजवाइन की कुछ उन्नत किस्में हैं जो किसानों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती हैं, जैसे: अजमेर अजवाइन 1,
    एए-93
    ये किसमें अच्छी उपज देती हैं और इनमें बीमारियों का संक्रमण कम होता है।

    11.अजवाइन की खेती के फायदे

    अजवाइन की खेती कम पैसे में अधिक मुनाफ़ा देने वाली फसल है।
    अजवाइन की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है, इसलिए इसके रेट उचित मिलते हैं।
    अजवाइन को आसानी से बेचा जा सकता है, चाहे वो स्थानीय मंडी हो या बड़े व्यवसायी केंद्र।
    इस फसल में खर्च कम लगता है और आउटपुट अच्छा मिलता है, जो किसानों के लिए लाभदायक है।
    अजवाइन की खेती एक व्यवसायिक रूप से सफल है, जो किसानों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती

    जुडिया हमारे इंस्टाग्राम चैनल से click here

    पढ़िए यह ब्लॉग काबुली चना की खेती

     

    Ajwain ki kheti अजवाइन की खेती के लिए जलवायु अजवाइन की खेती के लिए मिट्टी अजवाइन की खेती कैसे करें अजवाइन की बुवाई का समय
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Telegram Email
    Previous ArticleMethidane Ke Fayde : जानने के लिए पढ़िए पूरा ब्लॉग
    Next Article Alsi Ki Kheti : मुनाफे के साथ सेहत भी पाएं
    Aapkikheti
    • Website

    Related Posts

    Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही

    May 15, 2025

    Mungfali ki kheti: एक ऐसी तिलहन फसल जो मुनाफे के साथ मिटटी की गुणवत्ता सही करती हैं

    April 28, 2025

    Lauki Ki Kheti : गर्मियों में 3 महीनो में उगाये और पाए बेहतरीन मुनाफा

    April 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    शीर्ष पोस्ट

    Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही

    May 15, 2025

    BPL Card Ke Fayde: जाने कार्ड से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

    May 7, 2025

    Jamun Khane Ke Fayde : शरीर को बनाएंगे तंदरुस्त जामुन के ये फायदे

    May 1, 2025

    Mungfali ki kheti: एक ऐसी तिलहन फसल जो मुनाफे के साथ मिटटी की गुणवत्ता सही करती हैं

    April 28, 2025
    इसे मत चूको!
    फल May 15, 2025

    Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही

    Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही…

    BPL Card Ke Fayde: जाने कार्ड से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

    Jamun Khane Ke Fayde : शरीर को बनाएंगे तंदरुस्त जामुन के ये फायदे

    Mungfali ki kheti: एक ऐसी तिलहन फसल जो मुनाफे के साथ मिटटी की गुणवत्ता सही करती हैं

    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube

    श्रेणियाँ

    • Featured
    • Featured Stories
    • Uncategorized
    • अन्य
    • एमपी न्यूज़
    • औषधीय पौधे
    • औषधीय पौधे
    • कृषि
    • कृषि उपकरण
    • कृषि एवं खाद्य मेले
    • कृषि शिक्षा
    • कृषि समाचार
    • खाद्य भंडारण और पैकेजिंग
    • गाय भैंस (Cow Buffalo Rearing)
    • जैविक
    • जैविक खेती
    • ट्रेंडिंग पोस्ट
    • पशुपालन
    • पुष्प
    • फल
    • फसल
    • बकरी पालन (Goat Farming)
    • बागवानी
    • मत्स्य पालन (Fisheries)
    • मुर्गी पालन (Poultry)
    • सब्ज़ी
    • सरकारी योजनाएँ

    अभी के पोस्ट

    Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही

    BPL Card Ke Fayde: जाने कार्ड से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

    Jamun Khane Ke Fayde : शरीर को बनाएंगे तंदरुस्त जामुन के ये फायदे

    Mungfali ki kheti: एक ऐसी तिलहन फसल जो मुनाफे के साथ मिटटी की गुणवत्ता सही करती हैं

    हमारे बारे में
    हमारे बारे में

    Aapkikheti में आपका स्वागत है - टिकाऊ खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल की पैदावार को अधिकतम करने से संबंधित हर चीज के लिए आपका पसंदीदा मंच। हम पर्यावरण को संरक्षित करते हुए किसानों को स्वस्थ फसलें उगाने में मदद करने के लिए जैविक खेती, स्मार्ट सिंचाई और नवीन तरीकों पर विशेषज्ञ सलाह प्रदान करते हैं।

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    हमारी पसंद

    Aam Pakane Ka Tarika : जानिये कच्चे आम को कैसे पकाए अपने घर पर ही

    BPL Card Ke Fayde: जाने कार्ड से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

    Jamun Khane Ke Fayde : शरीर को बनाएंगे तंदरुस्त जामुन के ये फायदे

    सबसे लोकप्रिय

    Sitafal ki kheti कैसे करें ?

    February 2, 2023

    Neem एक Fayde अनेक किसान का अनुभव

    December 7, 2023

    अफ़ीम की खेती कैसी होती है ?अफ़ीम की खेती का लाइसेंस,कमाई

    December 8, 2023
    © 2025 Aapkikheti. Designed by Mobdigital.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.
    Go to mobile version