Close Menu
aapkikheti

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गर्मी की सबसे अच्छी फसल कौन सी है पूरी जानकारी

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    aapkikheti
    Subscribe
    • मुख पृष्ठ
    • कृषि
      • जैविक
      • फसल
      • बागवानी
        • पुष्प
        • फल
        • सब्ज़ी
    • पशुपालन
      • गाय भैंस (Cow Buffalo Rearing)
      • पशु चारा(Animal Fodder)
      • बकरी पालन (Goat Farming)
      • मत्स्य पालन (Fisheries)
      • मुर्गी पालन (Poultry)
      • सूअर पालन (Piggery)
    • औषधीय पौधे
    • कृषि उपकरण
    • समाचार
    • सरकारी योजना
    • अन्य
      • कृषि एवं खाद्य मेले
      • खाद्य भंडारण और पैकेजिंग
      • कृषि शिक्षा
    • वेब कहानियाँ
    • हमारे बारे में
    • मैगजीन
    • संपर्क
    aapkikheti
    You are at:Home » Dhaincha Farming : एक विशेष जानकारी
    फसल

    Dhaincha Farming : एक विशेष जानकारी

    AapkikhetiBy AapkikhetiNovember 8, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
    Dhaincha Farming
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    Table of Contents

    Toggle
    • Dhaincha Farming : एक विशेष जानकारी
      • ढैंचा की खेती कैसे करें
      • ढैंचा की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु
      • ढैंचा की उन्नत किस्मे
      • ढाँचा की खेती के लिए ज़मीन की तयारी
      • बिजाई
      • सिंचाई
      • खरपतवार नियन्त्रण
      • कटाई
      • ढैंचा की खेती के लाभ

    Dhaincha Farming : एक विशेष जानकारी

    ढैंचा एक महत्वपूर्ण चारा और हरी खाद की फसल है, जो खास तौर पर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और मिट्टी में नाइट्रोजन की भरपाई करने के लिए किया जाता है। ये एक उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में उगाई जाने वाली फसल है, जो बहुत कम पानी और कम खर्च में अच्छा उत्पादन देती है। चलो, Dhaincha Farming के तरीके और उसके प्रमुख लाभ पर एक नज़र डालते हैं।

    ढैंचा की खेती कैसे करें

    Dhaincha Farming मुख्य रूप से मिट्टी को अच्छा बनाने के लिए की जाती है, लेकिन इसे चारे की फसल के रूप में भी इस्तमाल किया जा सकता है। ढैंचा का पौधा अपनी जड़ों के साथ, नाइट्रोजन को मिट्टी में बढ़ाता है, जो अगली फसल के लिए फ़ायदेमंद है। ख़रीफ़ सीज़न या रबी सीज़न में इसका रोपण किया जा सकता है, और कम समय में इसका अच्छा विकास होता है।

    ढैंचा की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु

    ढैंचा की खेती के लिए बलुई-दोमट और जलोढ़ मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसमें जैविक सामग्री अच्छी होनी चाहिए, ताकि ये फसल मिट्टी में पोषक तत्वों को बढ़ावा दे सकती है । ढैंचा उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में अच्छी तरह से बढ़ता है, और इसके लिए 25°C से 30°C तक का तापमान सबसे अच्छा होता है। मिट्टी की अच्छी जल निकासी और मध्यम वर्षा इसके लिए आदर्श हैं।

    ढैंचा की उन्नत किस्मे

    ढैंचा की कुछ उन्नत किस्मे हैं जो अलग-अलग परिस्थितियों में अच्छा परिणाम देती हैं, जैसे की:सेसबानिया एक्यूलेटा: ये सबसे आम और तेजी से बढ़ने वाली किस्म है जो मिट्टी को नाइट्रोजन के लिए समृद्ध बनाती है।
    सेसबानिया रोस्ट्रेटा: इस किस्म में जड़ की गांठें ज्यादा होती हैं जो मिट्टी में नाइट्रोजन को तेजी से बढ़ाती हैं।

    ढाँचा की खेती के लिए ज़मीन की तयारी

    Dhaincha Farming

    ढैंचा के बीज बेहतर विकास के लिए जमीन को अच्छी तरह से तैयार करना जरूरी है। पहले ज़मीन को जुताई के लिए अच्छे से हल चलाना चाहिए, ताकि मिट्टी भूर-भूरी और नरम हो जाए। इसके बाद, एक बार और जुताई करके मिट्टी को समतल करना चाहिए, ताकि बिजाई के समय बीज अच्छे से जम सकें और जल्दी बढ़ें।

    बिजाई

    बिजाई का समय अप्रैल से जून तक सबसे अच्छा होता है, जब तापमान और नमी आदर्श होती है। ढैंचा के बीज 20 -25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बोया जाता है। बीजों को 2-3 सेमी की गहराई में बोया जाता है और बिजाई के बाद हल्की सी पट का इस्तेमाल करके जमीन को अच्छी तरह से कवर किया जाता है, ताकि बीजों को नमी मिल सके।

    सिंचाई

    ढैंचा की खेती के लिए शुरुआती चरण में एक बार पानी देना जरूरी है, ताकि बीज को नमी मिले और वो अच्छे से उग सके। उसके बाद, 10 -15 दिन के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए। अगर बारिश हो रही है तो पानी देने की ज़रूरत नहीं पड़ती, लेकिन सुखद के हालात में हल्के पानी की ज़रूरत होती है।

    खरपतवार नियन्त्रण

    खरपतवार ढैंचा की वृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं। इसलीये प्रारंभिक चरण में हाथ से निराई या अंतःखेती से खरपतवार को हटाना चाहिए। अगर भारी मात्रा में खरपतवार उगती है तो शाकनाशी का भी उपयोग किया जा सकता है।

    कटाई

    ढैंचा की फसल 45 – 60 दिनों में तैयार हो जाती है, जब ये 4-5 फीट तक की ऊंचाई तक पहुंच जाती है। इस स्टेज पर इसकी हरी खाद के लिए कटाई की जाती है, या फिर इसे चारे के रूप में उपयोग कर सकते हैं। कटाई के बाद इसको मिट्टी में मिलाना चाहिए, ताकि ये मिट्टी में पोषक तत्व प्रदान करें।

    ढैंचा की खेती के लाभ

    मिट्टी में नाइट्रोजन को बढ़ाता है:  ढैंचा की खेती से मिट्टी में नाइट्रोजन का स्तर बढ़ता है, जो अगली फसल के लिए फायदेमंद होता है।
    मृदा क्षरण रोकता है: ये फसल मिट्टी को पकड़ कर मृदा क्षरण से बचाता है।
    पानी का उपयोग कम करता है:  कम सिंचाई की जरुरत होती है, जो सुखद क्षेत्रों के लिए उपयोगी है।
    खरपतवार को रोकता है:  इसके घने विकास के कारण खरपतवारों को कम जगह मिलती है और ये स्वाभाविक रूप से खरपतवार नियन्त्रण में मदद करता है।
    कार्बनिक पदार्थ को बढ़ाता है:  मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ को बढ़ाया जाता है, जो मिट्टी की उर्वरता और संरचना को सुधारता है।

    पढ़िए यह ब्लॉग Palak Ki Kheti

    FAQs

    ढैंचा की खेती किस मौसम में करनी चाहिए?
    ढैंचा की खेती का सबसे अच्छा समय खरीफ सीजन (अप्रैल से जून) है, लेकिन इसे रबी सीजन में भी उगाया जा सकता है।

    ढैंचा की खेती के लिए कौन सी मिट्टी सबसे उपयुक्त है?
    ढैंचा की खेती के लिए बलुई-दोमट और जलोढ़ मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है, जिसमें जैविक पदार्थ की अच्छी मात्रा हो।

    ढैंचा की खेती के क्या लाभ हैं?
    ढैंचा की खेती मिट्टी में नाइट्रोजन बढ़ाती है, मिट्टी की उर्वरता को सुधारती है, और मिट्टी का कटाव रोकने में मदद करती है।

    ढैंचा की फसल कितने समय में तैयार हो जाती है?
    ढैंचा की फसल 45-60 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है, जब यह लगभग 4-5 फीट ऊंची हो जाती है।

    ढैंचा की खेती के दौरान सिंचाई कैसे करनी चाहिए?
    शुरुआती चरण में एक बार सिंचाई करनी चाहिए, और फिर 10-15 दिनों के अंतराल पर हल्की सिंचाई की आवश्यकता होती है।

    ढैंचा की खेती के लाभ ढैंचा की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु ढैंचा की खेती कैसे करें
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit WhatsApp Telegram Email
    Previous ArticleAzolla Farming : अब आप भी करें घर पर ही पशुओं के चारे की तैयारी
    Next Article Mahindra Yuvo 575 DI Tractor : एक बेहतरीन ट्रैक्टर
    Aapkikheti
    • Website

    Related Posts

    राजस्थान में सबसे अच्छी खेती कौन सी है

    April 15, 2026

    गर्मी में फसल को कैसे बचाएं आसान उपाय

    April 11, 2026

    खरबूजा की खेती का तरीका: कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे प्राप्त करें

    April 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    शीर्ष पोस्ट

    गर्मी की सबसे अच्छी फसल कौन सी है पूरी जानकारी

    April 24, 2026

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    April 23, 2026

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    April 22, 2026

    गर्मी में फसल बचाने के उपाय : आसान देसी तरीके

    April 21, 2026
    इसे मत चूको!
    कृषि April 24, 2026

    गर्मी की सबसे अच्छी फसल कौन सी है पूरी जानकारी

    गर्मी की सबसे अच्छी फसल कौन सी है? किसान के लिए सही चुनाव कैसे करें…

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    गर्मी में फसल बचाने के उपाय : आसान देसी तरीके

    श्रेणियाँ

    • Featured
    • Featured Stories
    • Uncategorized
    • अन्य
    • एमपी न्यूज़
    • औषधीय पौधे
    • औषधीय पौधे
    • कृषि
    • कृषि उपकरण
    • कृषि एवं खाद्य मेले
    • कृषि शिक्षा
    • कृषि समाचार
    • खाद्य भंडारण और पैकेजिंग
    • गाय भैंस (Cow Buffalo Rearing)
    • जैविक
    • जैविक खेती
    • ट्रेंडिंग पोस्ट
    • पशुपालन
    • पुष्प
    • फल
    • फसल
    • बकरी पालन (Goat Farming)
    • बागवानी
    • मत्स्य पालन (Fisheries)
    • मुर्गी पालन (Poultry)
    • सब्ज़ी
    • सरकारी योजनाएँ

    अभी के पोस्ट

    हमारे बारे में
    हमारे बारे में

    Aapkikheti में आपका स्वागत है - टिकाऊ खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल की पैदावार को अधिकतम करने से संबंधित हर चीज के लिए आपका पसंदीदा मंच। हम पर्यावरण को संरक्षित करते हुए किसानों को स्वस्थ फसलें उगाने में मदद करने के लिए जैविक खेती, स्मार्ट सिंचाई और नवीन तरीकों पर विशेषज्ञ सलाह प्रदान करते हैं।

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    हमारी पसंद

    गर्मी की सबसे अच्छी फसल कौन सी है पूरी जानकारी

    फसल को कीड़ों से कैसे बचाएं आसान और असरदार उपाय

    गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं : आसान घरेलू उपाय

    सबसे लोकप्रिय

    Sitafal ki kheti कैसे करें ?

    February 2, 2023

    Neem एक Fayde अनेक किसान का अनुभव

    December 7, 2023

    अफ़ीम की खेती कैसी होती है ?अफ़ीम की खेती का लाइसेंस,कमाई

    December 8, 2023
    © 2026 Aapkikheti. Designed by Mobdigital.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version