New Gst Rates : जाने इस जीएसटी में हुए हैं कौनसे बड़े बदलाव
क्या इस नवरात्रि कुछ नया लेने की सोच रहे हैं , मोबाइल , वाशिंग मशीन , या फिर घर , गाडी , साथ में ही अगर आप खेती करते हैं तो ट्रेक्टर या फिर अन्य खेती से जुड़ी मशीन , बीज इन सभी पर सरकार की तरफ से काफी बड़ा फायदा देखने को मिला हैं | पर क्या सच में आप इन सभी जानकारी को जानते हैं अगर नहीं जानते हैं तो New Gst Rates ब्लॉग को जरूर पढ़े जिसकी मदत से आप भी सरकार की तरफ से हुए बड़े बदलाव को जान पाएंगे | साथ ही में अगर आप खेती से या फिर अन्य ट्रेंडिंग खबर को जानना तो हम से जुड़े रहे | Follow On Instagram
New Gst Rates से किसको मिलेगा क्या फायदा जाने यहाँ
New Gst Rate for Agriculture
1. ट्रैक्टर और उसके पार्ट्स पर
पहले के समय में ट्रैक्टर और उसके पार्ट्स पर 12% से 18% तक GST लगता था, जिसकी वजह से उत्पादों को खरीदने में काफी समय लगता था | पर अब नए Gst स्लैब्स की मदत से इन पर सिर्फ 5% GST लगेगा।
इसका ये फायदा रहेगा : ट्रैक्टर, टायर, ट्यूब और अन्य पार्ट्स किसानों को सस्ते मिलेंगे और खेती की लागत घटेगी।
जरूर पढ़े गाजर की किस्मे का ब्लॉग
2. ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम
पहले इन उपकरणों पर लगभग 12% GST लागू था , जिसकी वजह से कोई किसान अगर इन नयी तकनीक से खेती करना चाहता हैं तो वो उसके दाम की वजह से इनका प्रयोग नहीं कर पाता पर अब नयी दारों के हिसाब से केवल 5% ही देना पड़ेगा
इसका ये फायदा रहेगा : आधुनिक सिंचाई साधन किसानों को कम दाम पर मिलेंगे और पानी की बचत होगी।
3. कृषि मशीनरी जैसे हार्वेस्टर, थ्रेशर, कम्पोस्ट मशीन
पहले विभिन्न मशीनों पर 12% GST लगता था , पर अब GST में हुए बदलाव के बाद अब नई दर 5% कर दी गई है।
इसका फायदा ये होगा : छोटे-बड़े किसान आसानी से मशीनें खरीद पाएंगे और खेत का काम तेज़ व सस्ता होगा।
4. . उर्वरक और कीटनाशक
पहले कई उर्वरकों और कीटनाशकों पर 12% या 18% GST लगता था परअब नई दर केवल 5% है।
इसका फायदा ये होगा : खेती के लिए जरूरी इनपुट्स की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा।
5. दूध और डेयरी उत्पाद
दूध पहले से ही कर-मुक्त (nil GST) था, लेकिन अब चीज़ जैसे कुछ उत्पादों पर भी छूट दी गई है।
अन्य डेयरी उत्पादों पर GST दर घटाकर 5% कर दी गई है।
फायदा: डेयरी व्यवसाय करने वालों को राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं तक सस्ते दाम पर उत्पाद पहुंचेंगे।
नई GST व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। ट्रैक्टर, खाद, कीटनाशक और कृषि मशीनरी सस्ती होने से खेती की लागत कम होगी और आधुनिक तकनीक अपनाना आसान होगा। वहीं, आम उपभोक्ताओं को भी रोज़मर्रा की चीज़ों और बीमा सेवाओं पर राहत मिलेगी। कच्चे उत्पाद को जीएसटी से छूट दी गई है, जबकि प्रसंस्कृत वस्तुओं पर पैकेजिंग के स्तर के आधार पर 5%, 12% या 18% की दर से कर लग सकता है।
आम उपभोक्ता और रोज़मर्रा की चीज़ों पर बदलाव
पैक्ड नमकीन, भुजिया और स्नैक्स
खाने पीने के सामन पर पहले GST दर: 12%–18% , नई GST दर: 5%
इसका असर : अब पैक्ड स्नैक्स, नमकीन और भुजिया जैसे रोज़मर्रा के खाने-पीने के उत्पाद सस्ते हो गए हैं। उपभोक्ताओं के जेब पर सीधा असर पड़ेगा और त्योहारों व आयोजनों पर खर्च कम होगा : अब पैक्ड स्नैक्स, नमकीन और भुजिया जैसे रोज़मर्रा के खाने-पीने के उत्पाद सस्ते हो गए हैं। उपभोक्ताओं के जेब पर सीधा असर पड़ेगा और त्योहारों व आयोजनों पर खर्च कम होगा
शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट अन्य चीज़
पहले इन घारेहलु चीज़ों पर GST दर 18% लगती थी , पर हुए बदलाव के कारण
नई GST दर 5% की ही रहेगी |
इसका असर: शैम्पू, साबुन और टूथपेस्ट जैसी ज़रूरी चीज़ें अब सस्ती मिलेंगी। आम परिवारों का मासिक बजट हल्का होगा और रोज़मर्रा की ज़रूरतों का खर्च घटेगा।
सीमेंट
सीमेंट पर पहले 28% जीएसटी लगता था, जिसे अब घटाकर 18% कर दिया गया है। इस बदलाव से घर बनाने वालों और निर्माण परियोजनाओं की कुल लागत कम हो जाएगी। अब न केवल बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाएँ, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम लोगों के लिए आवास निर्माण भी किफायती हो जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स
बड़े घरेलू उपकरण जैसे टीवी, फ्रिज और एसी पर पहले 28% GST लगता था, जिसे अब घटाकर 18% कर दिया गया है। इस बदलाव से ये उपकरण अपेक्षाकृत सस्ते हो जाएंगे, जिससे उनकी मांग बढ़ेगी और आम उपभोक्ता भी इन्हें आसानी से खरीद पाएंगे |
बीमा सेवाएँ
जीवन और स्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर पहले 18% GST लगता था, जिसे अब पूरी तरह से हटा कर 0% कर दिया गया है। इस बदलाव से बीमा पॉलिसी लेना अब सस्ता और आसान हो गया है, जिससे अधिक लोग बीमा योजनाओं से जुड़ सकेंगे और उनकी सुरक्षा कवरेज बढ़ेगी।
सिगरेट, अल्कोहल, बड़ी कारें और अन्य लक्ज़री सामान
सिगरेट, अल्कोहल, बड़ी कारें और अन्य लक्ज़री सामान पर पहले 28% GST लगाया जाता था, साथ में सेस भी लगता था। अब इसे बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इस बदलाव से इन महंगी और हानिकारक वस्तुओं की कीमतें और बढ़ जाएँगी। सरकार ने इन्हें महंगा कर एक तरफ़ राजस्व बढ़ाने और दूसरी तरफ़ स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।
FAQ on New GST Rates
Q1. ट्रैक्टर और खेती की मशीनरी पर नई GST दर कितनी है?
👉 पहले ट्रैक्टर और मशीनरी पर 12%–18% GST लगता था, लेकिन अब नई दर केवल 5% कर दी गई है। इससे किसानों को खेती की लागत घटाने में मदद मिलेगी।
Q2. क्या उर्वरक और कीटनाशक पर भी GST कम किया गया है?
👉 हाँ, पहले इन पर 12%–18% GST लगता था, जबकि अब केवल 5% कर लगाया जाएगा। इससे किसानों को खेती के इनपुट सस्ते मिलेंगे और उत्पादन लागत कम होगी।
Q3. रोज़मर्रा की चीज़ों जैसे शैम्पू, साबुन और टूथपेस्ट पर अब कितना GST लगेगा?
👉 पहले इन पर 18% GST लगता था, लेकिन नई दर केवल 5% कर दी गई है। इससे आम परिवारों का मासिक बजट हल्का होगा।
Q4. सीमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स पर नई GST दर क्या है?
👉 सीमेंट पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, और टीवी, फ्रिज, एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी अब 18% GST लगेगा। इससे घर और इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते हो जाएंगे।
Q5. बीमा सेवाओं और लक्ज़री सामान पर क्या बदलाव हुए हैं?
👉 जीवन और स्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर GST 18% से घटाकर 0% कर दिया गया है। जबकि सिगरेट, अल्कोहल और बड़ी कारों पर कर बढ़ाकर 40% कर दिया गया है ताकि इनकी खपत कम हो।