Garmiyon Ki Sabjiyan: इस गर्मी उगाये ये सब्जी और कमाई को करे दोगुना
क्या आपको इस गर्मियों में सब्जियों की खेती करनी हैं पर आप सोच रहे हैं कि कौनसी सब्जी ज्यादा फायदेमंद हो सकती हैं , और किस सब्जी की खेती करके आप ज्यादा कमाई कर सकते हैं तो आप हमारा Garmiyon Ki Sabjiyan ब्लॉग जरूर पढ़े जिसकी मदत से आप इन सब्जियों की खेती करके आपको काफी फायदा हो सकता हैं तो अभी पढ़े ब्लॉग और आगे आप हमसे जुड़ा रहना चाहते हैं तो दी गयी लिंक पर क्लिक करके आप हमारी वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चालू कर सकते हैं जिसकी मदत से आपको हर जानकारी सबसे पहले प्राप्त हो सकेगी | For Join With Us On Instagram
Garmiyon Ki Sabjiyan से जुडी हर जानकारी
इस ब्लॉग में हम पांच गर्मियों में उगने वाली सब्जियों के बारे में जानेगे की उन्हें कैसे उगाये और किस तरह से उनकी फसल को कीटों से सुरक्षित रखे और कब कटाई करे तो चलिए जानते हैं सभी जानकारी ब्लॉग में.
1: Kakdi Ki Kheti
ककड़ी गर्मियों में बिकने वाली सबसे अहम सब्जी हैं , जो की हर घरों में सलाद के रूप में देखने को मिल ही जाती हैं तो आइये जानते हैं की किस तरह से हम ककड़ी की खेती करके उसे बाजारों में बेच सकते हैं |
Kakdi Ki Kheti Kaise Karen
- खेती के लिए एक बडे कंटेनर को लेना हैं, और उसमे बलुई दोम्मट मिट्टी का प्रयोग करना हैं |
- इसके बाद आपको बीजों को दो से तीन सेंटीमीटर की गहराई पर बोना हैं, फिर बीजो को बोने के बाद पानी से सिंचाई और करदे और खाद का प्रयोग करना जरूर करे |
- जब आपको लगे की पेड बडे होने लगे हैं तो उनको मोटी लकडी से बाँध दे, जिससे ककड़ी के आने पर पेड झुके ना और उसके और बढने में मदत हो सके |
- ककड़ी की खेती 60 से 70 दिनों में पूरी तरह से हो जाती हैं , और आप ककड़ी को तोड़ सकते हैं | ध्यान दे की ककड़ी को ज्यादा बड़ा ना होने दे जिस से ककड़ी में बीज पक जाते हैं और उसका स्वाद ख़राब हो जाता हैं |
Karela Ki Kheti
करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसका प्रयोग घर में होने के साथ साथ औषधि में भी होता हैं और खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका प्रयोग काफी मात्रा में किया जाता हैं | करेला की खेती से काफी लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं चलिए जानते हैं आप भी कैसे करे करेला की खेती |
Karela Ki Kheti Kaise Karen
- करेला की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए बीजों की जरुरत होगी जो आपको बाजार में आसानी से मिल जायेगे |
- खेती करने के लिए आपको सबसे खेत या फिर कंटेनर की जरुरत पड़ेगी जिसमे आपको बीजों को 2 से 3 सेंटीमीटर की गहराई में बोना हैं
- बीजों को 70 सेंटीमीटर की दूरी पर बोना सबसे अच्छा होता हैं , जिस से पौधा सही तरह से पनप सकता हैं |
पौधों को लकड़ी का सहारा भी जरूर दे जिस से पौधा जब बढ़ा हो तो झुके ना | - बीजों को बोने के बाद आपको उसमे नियमित रूप से सिंचाई करते रहना हैं जिस से पेड़ को नमी मिलती रहे
- बीजों को बोने के बाद आपको उसमे नियमित रूप से सिंचाई करते रहना हैं जिस से पेड़ को नमी मिलती रहे | वही इसका पौधा 55 से 60 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाता हैं , और आप इसकी फसल को बाजार में भी बेच सकते हैं |
Tamatar Ki Kheti
टमाटर की खेती एक ऐसी खेती हैं , जो की पूरे सीजन देखने को मिलती हैं | ख़ास कर गर्मियों में टमाटर के दाम काफी हद तक बढ़ जाते हैं जिसकी वजह से आपको इसको बेचकर काफी मुनाफा हो सकता हैं |
Tamatar ki Kheti Kaise Karen
- टमाटर की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले खेत को अच्छे से ट्रेक्टर से जोतकर तैयार करना हैं या अगर घर पर उगा रहे हैं ,तो आपको एक बड़े कंटेनर को लेकर उसमे भी ऊगा सकते हैं |
- टमाटर के बीज को आपको किसी दुकान पर जाकर खरीदना हैं और बीजों को खेत में मेड पर बोना हैं ,जिस से आपको खेती में आसानी होगी |
- इसकी खेती के लिए सबसे अच्छी मिट्टी बलुई दोम्मट मिटटी मानी जाती हैं , जिसका पीएच 5.5 से 6.5 के बीच सबसे अच्छी मानी जाती है |
- इसके पेड़ जब बड़े तो ये ध्यान दे की आपको पेड़ों के सहारे से डंडे लगाने हैं जो की पेड़ो को निचे झुकने से बचाएंगे |
- पौधों में से टमाटर 60 से 70 दिनों में उगने लगते हैं जिसको आप तोड़ कर प्रयोग कर सकते हैं |
Lauki Ki Kheti
लौकी एक बेल पर उगने वाली सब्जी हैं जिसको आप सभी घरों में प्रयोग होते हुए देख सकते हैं | इसकी खेती का प्रयोग मिठाई बनने से लेकर और कई चीज़ों में भी किया जाता हैं | चलिए जानते हैं लौकी को कैसे उगाए
Lauki Ki Kheti Kaise Karen
- लौकी की खेती करने के लिए आपको खेत की जरुरत और अगर घर में ऊगा रहे हैं तो आपके पास उसके लिए उपयुक्त जगह होनी चाहिए |
- खेती करने के लिए अच्छे बीज की जरूरत होगी जो आपको किसी खाद वाली दूकान पर मिल जाएंगे |
- खेती के लिए खेत को जोतले और उसमे बीजों को 2 सेंटीमीटर की गहराई पर बोये और उसके बाद मिट्टी डालकर पानी लगाए | अगर घर में ऊगा रहे हैं तो कंटेनर भी बिलकुल यही क्रिया को अपनाए |
- अगर बेल को घर के किसी छप्पर पर डाल रहे हैं तो उसमे भी थोड़ा पानी डालते रहे |
- लौकी में बीज को लगाने के बाद 80 दिनों में फसल तैयार हो जाती हैं |
Kaddu Ki Kheti
अगर आप गर्मियों में कद्दू की खेती करते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता हैं | क्योंकि कद्दू गर्मियों में सबसे अधिक प्रयोग किया जाता हैं , और अगर इसकी खेती अच्छे तरह से की जाए तो आपको खेती से काफी फायदा हो सकता हैं | कद्दू की मांग उन महीनो बढ़ने लगती हैं जब गर्मीया आने शुरू हो जाती हैं | तो चलिए जानते हैं कैसे करें खेती
Kaddu Ki Kheti Kaise Karen
- कद्दू की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले खेत को जोत लेना हैं , और खेती में मेड बनाकर बीजों को लगाना हैं |
- बीजों का बाजार से लेकर आना हैं और अच्छे क्वालिटी के बीजो को बोना हैं | बीजों को 2 से 3 सेंटीमीटर की दूरी पर बोये जिस से पौधे जब बड़े हो जाए तो वो आसानी से बढ़ सके
- इसकी खेती के लिए लिए बलुई या दोम्मट मिटटी अच्छी रहती हैं , जिसकी जल निकासी अच्छी रहती हैं और खेती की उपजाऊ छमता को भी बढाई रखती हैं
- कद्दू की खेती एक हेक्टेयर में 300 कुंटल तक हो सकती हैं ,और इसकी खेती को पूरे तरह से होने में 100 से 120 दिन लगते हैं फिर आप इसके फल को निकाल सकते हैं ध्यान तोड़ते समय कद्दू हरा ना हो |